कोतवाली क्षेत्र में नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, एक अन्य मामले में मां बेटे ने पड़ोसी महिला की पिटाई कर घायल कर दिया
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोतवाली के निकट नौबस्ता मोहल्ले में पहले कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें गाली-गलौज के बीच लाठी-डंडे चटकने लगे। इस घटना में कलेक्ट्रेट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूराम वाल्मीकि निवासी नौबस्ता और सैलून में काम करने वाले गौरा देवी निवासी विनोद सविता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, डॉक्टर ने घायलों का उपचार किया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एक अन्य मामले में मौदहा कस्बे के अरतरा रोड नई बस्ती में विवाद के चलते मां बेटे ने पड़ोसी महिला की पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस की ओर से जांच पड़ताल जारी है।