फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: खंभे से टकराई बस, एक की मौत, 35 घायल

Thu, 22 Jul 2021 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र के निकट चैनल नंबर 93 के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर लगे साइन बोर्ड के खंभे से जा भिड़ी। बस पर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से दिल्ली जा रही निजी बस गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि घायल 50 में 35 यात्रियों को सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह यात्रियों से खचाखच भरी एक निजी बस बिहार के मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रही थी। बस में लगभग 100 यात्री सवार थे। सुबह करीब चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र के निकट चैनल नंबर 93 के पास चालक को झपकी आ गई।

इससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर लगे साइन बोर्ड के खंभे से जा भिड़ी। बस पर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर यूपीडा के कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई भेजा।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर एसडीएम सैफई एनराम, सीओ साधुराम, तहसीलदार प्रभात राय, नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह, थाना प्रभारी दिनेश चंद अस्पताल पहुंच गए। सैफई थाना पुलिस ने घायलों से बातचीत करने के बाद हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वाले शख्स का नाम पता अभी नहीं मिला है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

अधिकांश यात्री हैं मजदूर 
बस पर सवार अधिकांश यात्री मजदूर हैं। यह लोग दिल्ली, मेरठ और हिमाचल प्रदेश समेत अन्य जिलों में मजदूरी, फैक्ट्रियों में काम करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ही सभी हादसे के शिकार हो गए।

हादसे में ये हुए घायल
धाह छपरा ततैया थाना साहवपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी प्रिंस कुमार, मिंटू कुमार, कुंदन कुमार, आगरा के सादरा निवासी छोटे, धुमर सिंह, श्रीराम थाना कथैया मुजफ्फरपुर बिहार के रणजीत,  देवरिया मुजफ्फरपुर निवासी रणजीत, वैशाली बिहार के लाल बाबू, अर्जुन, छपरा बिहार के दिनेश राय, भटेहा थाना बलराज मुजफ्फरपुर के भोला, केसरिया चम्पाहरण पूर्वी मोतिहारी की अलका, पिपरा थाना सरैया मुजफ्फरपुर के विशाल, किशनगंज बिहार के अनिल कुमार, पिपरा मुजफ्फरपुर की रुचिका कुमारी, कटिहार के रवि कुमार, उसकी पत्नी बबिता, बेटा आशीष कुमार, मनीष, सरईया जिला मुजफ्फरपुर के रामबाबू, साबगंज मुजफ्फरपुर के दिनेश राय, शाहनगर मुजफ्फरपुर के मुकेश सिंह, बसंतपुर मुजफ्फरपुर के अभिषेक, रैवाढ़ी मुजफ्फरपुर की ललिता, उनकी बेटी रिंकी व विक्रम सिंह, ठिठौली अलवरराज का वनिया सिंह, चतुर पट्टी मुजफ्फरपुर की संगीता, उसकी बेटी अंजली, बेटा अभिषेक, रितिक, हीरापुर मुजफ्फरपुर के सागर साहनी, देवरिया कुटी मुजफ्फरपुर के अशोक, सुभाई दक्षिण टोला हाजीपुर जिला वैशाली विहार के गौतम कुमार राय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें