आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में ऑटो सवार दंपति की मौत गई, जबकि आठ साल का बच्चा घायल हो गया। यह घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली के बहलोलपुर गांव के पास की है।
ऑटो सवार दंपति दिल्ली से बिहार लौट रहे थे। पति अपना ऑटो चलता था। पत्नी व बच्चे को लेकर बिहार प्रांत जा रहा था। तभी एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अशोक चौधरी (35) पुत्र रमेश झा व पत्नी छोटी (33) निवासी ग्राम मकमपुर जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।