यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को पांच और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
कमालगंज के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी पांच युवक पिछले दिनों मुंबई से वापस आये थे। इनकी जांच के लिए गुरुवार को नमूना लिया गया था। आज आई रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को जसवंत नगर इटावा रेफर किया जा रहा है।