फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत .

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद(फतेहपुर)। जोनिहा-जहानाबाद मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर यातायात बहाल कराया। लोडर जब्त कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पोजेपुर गांव निवासी जगतपाल सोनकर का बेटा अश्वनी कुमार (22) पारिवारिक भतीजे दीपक (23) पुत्र बाबूचंद्र सोनकर के साथ रविवार दोपहर बाइक से अमौली मेला देखने जा रहे थे। बाइक सवार जहानाबाद कस्बे के आगे अमौली मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे थे, तभी अमौली की ओर से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। लोडर दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा देखकर आसपास के
लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को घटनास्थल पर मृत पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। जहानाबाद अमौली मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। तलाश में पुलिस को घटनास्थल से करीब एक किमी आगे पावर हाउस के पास ट्रैक्टर खड़ा मिला। उधर, दुर्घटना की सूचना पर पोजेपुर गांव से सैकड़ों लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें