फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: रेलवे ट्रैक किनारे बाघ बाघिन की चहल कदमी, धीमी गति से हॉर्न बजा कर गुजर रहीं ट्रेनें

Mon, 30 Dec 2019 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
रविवार सुबह कोहरा। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर के रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र व इससे सटे मझगवां चितहरा मप्र इलाके में इन दिनों जिले के जंगलों में बाघ बाघिन की चहल कदमी कर रहे हैं। इस कारण इस क्षेत्र से सटी रेलवे लाइन से गुजरने वाली ट्रेन धीमी गति से गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के पत्र जारी करने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने भी इस रूट के ट्रेन चालकों को यह आदेश जारी किया है। बताया गया है कि रेलवे ट्रैक के पास बाघ बाघिन के टहलने के कारण उनकी सुरक्षा के लिए यह सब किया जा रहा है। मानिकपुर के चितहरा-मझगवां वन क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बाघ- बाघिन दिखाई दिये थे।

मंगलवार को बाघिन के पंजों के निशान मिलने पर अलर्ट जारी किया गया था। ये दोनों रानीपुर वन्य जीव विहार की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से आ गए हैं। रेलवे के पीडब्ल्यूआइ आशीष कुमार ने बताया कि ट्रेन चालकों को ड्यूटी के दौरान सीटी बजाते रहने को कहा है ताकि जानवर उधर नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें