फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रविवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पश्चिम दिशा में सुबह के समय एक युवक की ट्रेन से गिरने की सूचना स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा को दी गई। जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जामा तलाशी ली। एसआई प्रकाश संत शर्मा ने बताया कि मृतक के पास मिले टूटे हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त उमेशचंद्र (30) पुत्र प्रकाश निवासी झेंगूपुर थाना सैफई के रूप में की। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि वह अलीगढ़ से इटावा स्टेशन पर आ रहा था, ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें