फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पीएसी जवान को लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा : प्रशिक्षण के दौरान पीएसी जवान को लगी गोली, घायल
विज्ञापन

औरैया निवासी जवान सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फायरिंग के प्रशिक्षण के दौरान गोली लगने से पीएसी का जवान घायल हो गया। घायल को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। राइफल की तकनीकी खामी को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट जगमोहन यादव ने बताया कि 28वीं वाहिनी पीएसी के जवानों का ग्राम बाहुरी स्थित फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण चल रहा है। पांच दिन के फायरिंग के प्रशिक्षण में औरैया जिले के फफूंद निवासी कफील अहमद (34) पुत्र खलील अहमद भी शामिल हैं। फायरिंग के अभ्यास के बीच कफील की एसएलआर से गोली नहीं चली। वह चेक करने के लिए राइफल खोलने लगे और इसी बीच फायर हो गया। गोली सीने में लगने से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। बेहतर इलाज के लिए वहां से सैफई मिनी पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान पीएसी की टीम और घायल के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमांडेंट लल्लन राय का कहना है कि शुरुआती जांच में राइफल की तकनीकी खामी को हादसे की वजह माना गया है। तकनीकी टीम से राइफल की जांच कराई जाएगी।
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें