महोबा जिले में झांसी मिर्जापुर मार्ग पर ससुराल जा रहे युवक की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार शाम खजुरहा पहरा निवासी राम मिलन (23) अपनी पत्नी को लेने ससुराल खैरादा जा रहा था। युवक को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही खन्ना थाना प्रभारी शिव आसरे मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।