फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, चचेरे भाई जिंदा जले

Mon, 13 Dec 2021 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में बाइक में आग लग गई। बाइक सवार दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चौबेपुर के भौसाना गांव के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाई जिंदा जल गए। इनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके बाद वाहनों में आग लग गई और दोनों युवक भी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


देर रात परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। आरोप लगाया कि फायरब्रिगेड की गाड़ियां देरी से आईं। समय से आ जाती तो शायद उनके बच्चों की जान बच जाती। भौसाना गांव के मजरा नुनियनपुरवा गांव निवासी बलजीत का बेटा सरमन (28), जगदीश का बेटा बृजेश (25) और भोला का बेटा नीरज किसी काम से बाइक से शिवराजपुर गए थे।

तीनों आपस में दूर के रिश्ते में चचेरे भाई थे। लौटते समय शाम करीब सात बजे निचली गंग नहर पुल पार करते ही जैसे ही शिवली रोड से अपने गांव की तरफ मुड़े तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर और बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल सरमन और बृजेश भी जलने लगे। कुछ देर बाद पहुंचे ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं दूर पड़े नीरज को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद फायरब्रिगेड व पुलिस पहुंची। वहीं घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें