फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो बेटियों सहित महिला की मौत, चार घायल

Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां- हरिहरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि कार की रफ्तार इतनी तेज की कार दो हिस्सों में बंट गई।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जयराजपुर निवासी टोनी अली (32) पुत्र नादिर अली अपनी पत्नी रोजी (24), पुत्री अलीना (7), गुरनाज (2), सलिना (5), हीना (3) और रिश्तेदार तौकलपुर निवासी यासीन अली (46) के साथ कार से हरदोई से वापस घर जा रहे थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां- हरिहरपुर मार्ग पर भंडरिया पुलिया के पास वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

घटना में रोजी और उनकी पुत्री गुरनाज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अलीना की मौत हो गई। घटना में सलिना की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल यासीन अली, हीना का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। टोनी को भी चोटें आई हैं, उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के विषय में टोनी ने बताया कि वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। थाना प्रभारी टड़ियावां अशोक कुमार ने बताया कि कार टोनी की थी। जिसे यासीन चला रहा था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें