बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के साडासानी गांव के नजदीक गुरुवार शाम बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कमासिन थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी शिवधनी यादव (39) पुत्र जगजीवन यादव बाइक में अपनी पत्नी मीरा देवी (35) के साथ ममसी गांव से घर लौट रहे थे। सामने से दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक सवार कमासिन कस्बा निवासी दीपक (25) पुत्र चुनकौना अपने साथी कुशल (18) पुत्र गिल्लू यादव भी घायल हो गए। दोनों बाइक से सांडा गांव जा रहे। दंपति सहित सभी घायलों को पुलिस ने
सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने शिवधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक व कुशल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)