फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में कार सवार दो युवकों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में सोमवार को चार स्थानों पर सड़क हादसों में कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। अनहोनी पर खुशी वाले घर में कोहराम मच गया। शिवली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायल हुए जबकि मुंगीसापुर क्षेत्र के डुबकी में हाईवे पर कार पलट गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन

सूखे बंबे में पलटी कार, युवक मरा
रूरा। सरियापुर थाना अकबरपुर निवासी बमबम तिवारी (30) कार लेकर हसनापुर की ओर जा रहा था। रास्ते मे ठकुरन गढ़ेवा गांव के सामने कार बेकाबू हो गई। कार बेकाबू होकर सूखे बंबे में पलट गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। शीशे टूटने से कार चला रहा बमबम तिवारी उछलकर बाहर गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दरोगा राजीव कुमार ने मृतक के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त की और परिजनों को अवगत कराया। दरोगा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
कार पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत
रूरा। मझपटियां गांव के अविवाहित मोहित पाल (22) बड़े भाई रोहित की आठ मई को शादी है। सोमवार को शादी के कार्ड बांटने कार से जा रहा था। अकबरपुर मार्ग पर मुक्तापुर गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में मोहित पाल की मौके पर ही मौत हो गई। अनहोनी पर मझपटियां में परिजनों में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरी, महिला की मौत
शिवली। रूरा के माखनपुरवा का अखिलेश मां पिंकी (35) भतीजी अनामिका (4) को लेकर सोमवार को बाइक से रसूलाबाद की ओर जा रहा था। बन्नापुर बंबा के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पिंकी गिर गई तो वाहन ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने से अखिलेश को मामूली चोटें आई। अनामिका को भी मामूली चोट आई। सीएचसी में डॉ. सिंदुजा ने दोनों का इलाज किया। कोतवाली के दीवान कैलाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
हाईवे पर पलटी कार, चार घायल
मुंगीसापुर। ग्राम डुबकी में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर पर पलट गई। कार चालक गुबार के रहने वाले हरपाल सिंह, उसकी चाची मीरा देवी, चचेरा भाई वकील व भाभी वंदना मामूली तौर पर घायल हो गए। कार से रनियां से लौट रहे थे। बाद में हरपाल ने दूसरी गाड़ी मंगवाई और गांव चले गए। चौकी इंचार्ज कांधी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ी हटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें