फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। क्षेत्र के रायपुर चौराहे के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार की शाम कंटेनर ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। जबकि, टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (35) टेेंपो चालक था। शुक्रवार की सात शाम अकबरपुर से सवारियां लेेकर कानपुर जा रहा था। रायपुर चौराहे के पास पीछे से आए कंटेनर ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। धमाके की आवाज से साथ टेंपो पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे इस बीच कंटेनर लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक और उसमें सवार घाटमपुर, तिवारीपुर निवासी रामबाबू यादव, गजनेर के जलालपुर निवासी आशा, अकबरपुर, कंधिया निवासी सुंदरा व रायपुर निवासी महबूब खान को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत नाजुक होने पर ज्ञानेंद्र सिंह को हैलट, कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ज्ञानेंद्र की कानपुर में मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता, बेटा कृष्णा, अभय, बेटी राधा व दुर्गा रोने बिलखने लगीं। मृतक के चचेरे भाई व ग्राम प्रधान टिंकू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर दी जाएगी। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीछाकर कंटेनर ट्रक को कब्जे में लिया गया। हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ हो रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें