फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

कानपुर नगर के नौबस्ता, योगेंद्र विहार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश चंद्र अवस्थी (67) बेटे ओमित अवस्थी के साथ बाइक से किसी काम से अकबरपुर आए थे। लौटते समय बारा टोल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दिनेश चंद्र उछल कर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंचे बारा चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दिनेश चंद्र को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, ओमित को मामूली चोटें थीं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें