शनिवार को आटे वाला के भाई शमशुद्दीन ने साथियों के साथ तहजीब को रंगदारी मांगते हुए पीट डाला। पुलिस ने शमशुद्दीन, आजाद सेठ, मोहम्मद आमिर और सैफ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि इरफान सोलंकी प्रकरण में भी शमशुद्धीन को आरोपी बनाया गया है। उसकी तलाश जारी है।