फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 9.40 लाख के लोन से खरीदी कार लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। न्यूआजादनगर निवासी युवक ने बैंक से 9.40 लाख रुपये का कार लोन कराया। कार खरीदने के बाद कुछ महीने तक किस्तें जमा की लेकिन बाद में बंद कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। युवक के चंपत होने की जानकारी मिली तो बैंक प्रबंधक ने चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बड़ौदा यूपी बैंक की सनिगवां शाखा के प्रबंधक अजय कुमार दांगी के मुताबिक न्यूआजादनगर निवासी विशाल गौड़ ने लोन के लिए आवेदन किया था। दस्तावेजों की जांच के बाद 14 जुलाई 23 को उसका लोन स्वीकृत हो गया। इसके बाद उसने अगले दिन एक कार खरीदी। 26 फरवरी 24 तक किस्तें जमा की और उसके बाद पैसा देना बंद कर दिया। उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। बकाया धनराशि के लिए बैंक कर्मी उसके घर गए पर कोई नहीं मिला। उन्होंने 24 अगस्त को थाना दिवस में भी सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें