यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने खाकी पर बदनुमा दाग लगा दिया। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना ड़ाला।
जसवंतनगरः थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग पुत्री के साथ सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया। रेप के दौरान किशोरी के चीखने पर उसके परिजन दौड़े तो सिपाही भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
ईंट-भट्ठे पर मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है
डेमो पिक
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है। भट्ठे पर ही मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। गुुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे मजदूर की 16 वर्षीय बेटी अपनी झोपड़ी से निकलकर पास में स्थित पानी की टंकी से पानी भर रही थी। उसी समय थाना जसवंतनगर की पुलिस चौकी धरवार मेें तैनात सिपाही जितेन्द्र सिंह दो होमगार्डों के साथ पुलिस की गाड़ी लेकर हाईवे पर खड़ा था।
जैसे ही सिपाही जितेंद्र की नजर मजदूर की बेटी पर पड़ी तो वह होमगार्डों व गाड़ी को हाईवे पर खड़ा कर पानी की टंकी के पास पहुंच गया और किशोरी को दबोच लिया। उसके मुंह को हाथ से बंद करके उसे कुछ दूरी पर ले गया और वहां पर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म के दौरान जब मुंह से उसकी पकड़ ढीली पड़ी तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर उसका पिता व अन्य झोपड़ी के लोग निकलकर उस ओर भागे।
पुलिस वाहन मेें बैठकर भाग गया
डेमो पिक
किशोरी के पिता व अन्य लोगों को आता देख सिपाही जितेंद्र हाईवे किनारे खड़ी पुलिस वाहन मेें बैठकर भाग गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने भट्ठा मालिक को दी। इसके बाद लोगों ने जसवंतनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीवाराम घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर लोगों से पूछताछ की। कुछ ही देर में महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की।
इसके बाद उसके पिता ने चौकी के सिपाही जितेन्द्र सिंह के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ बलात्कार की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को खोजकर हिरासत में ले लिया। उधर, महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए इटावा रवाना हो गई।
सिपाही को किया गया निलंबित
डेमो पिक
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ जसवंतनगर मोहन लाल भी उनके साथ थे। एसएसपी ने पीड़िता के माता-पिता से घटना के संबन्ध में जानकारी की। एसएसपी ने इस मामले की जांच स्लाइड तैयार करने के लिए लखनऊ से टीम बुलाई है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़िता को हर हालत मेें न्याय मिलेगा। उन्होेंने सिपाही जितेंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया।