15 साल की लड़की को एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर हवस बुझाई। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया।
नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म
डेमो पिक
महोबाः घर में अकेली हाईस्कूल की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत गए थे। देर शाम घर लौटे परिजनों को छात्रा बेहोश मिली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के होश में आने पर पुलिस ने बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हाईस्कूल की छात्रा है किशोरी
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शहर के एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा है। बुधवार की शाम किशोरी घर पर अकेली थी, मां खेत पर काम करने गई थी और पिता किसी कार्य से सुल्तानपुर गए थे। तभी गांव का युवक घर में घुस गया और किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
बेहोशी की हालत में घर में पड़ी मिली
डेमो पिक
देर शाम घर लौटी मां व भाई को किशोरी बेहोशी की हालत में घर में पड़ी मिली। परिजन छात्रा को जिला अस्पताल लाए। तीन घंटे बाद होश में आई कि शोरी ने घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए है। घटना से गांव में हड़कंप मचा है। परिजन पिता का सुल्तानपुर से आने का इंतजार कर रहे है।
कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।