फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: अब्बास-निखत का मामला, बाहुबली मुख्तार की निगरानी बढ़ी, जेल प्रशासन लगा सकता है 27 कैमरे

Tue, 14 Feb 2023 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत के मामले के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से 27 सीसीटीवी कैमरों की और मांग की गई है। साथ ही,सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल परिसर में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी के मिलने के बाद यहां जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की निगरानी भी बढ़ा दी गई। शासन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने पर विचार हो रहा है, जिसकी तैयारी की गई है। 

विज्ञापन

जेल की सुरक्षा में 27 सीसीटीवी कैमरे और लगाए जा सकते हैं। जेल प्रशासन ने इसकी मांग की है। करीब दो साल पूर्व पंजाब के रूप नगर जेल से मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा में यहां जेल लाया गया था। तब से मुख्तार यहीं पर बंद है। बैरिक से लेकर जेल के चारों ओर कड़ा पहरा है।
जेल प्रशासन के मुताबिक मुख्तार अंसारी की बैरिक के पास लगभग 15 सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। 100 से ज्यादा कर्मी पूरी जेल की सुरक्षा में अलग लगाए गए हैं। बाहर पीएसी का भी पहरा है। साथ ही 42 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चित्रकूट जेल में मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी को रखा गया है।

विज्ञापन

शनिवार को चित्रकूट के डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारा था। इस दौरान अब्बास की पत्नी को जेल परिसर से गिरफ्तार किया गया। निखत के खिलाफ अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया।

लगाए जा सकते हैं 27 सीसीटीवी कैमरे
इस घटना के बाद यहां भी प्रशासन और जेल प्रशासन ने चौकसी शुरू कर दी। जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए शासन स्तर पर विचार हो रहा है। 27 सीसीटीवी कैमरों की और मांग की गई है। छह बॉडी कैमरे भी आना हैं।

मुलाकातियों पर भी कड़ी नजर
जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने आने वाले हर मुलाकाती पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि उनके परिजनों के अलावा बाहरी कोई व्यक्ति मिलने नहीं आता।
विज्ञापन

फिर भी कई सुरक्षा चक्र के बीच से होकर मुलाकात करने वालों को गुजरना पड़ रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होंगे। बंदी की सहमति और नियमानुसार ही मुलाकात कराई जाती है। फिर भी प्र्रशासन की ओर से पूरी सर्तकता रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें