फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बास-निखत ‘जेलकांड’: सपा नेता के घर के बाहर नापजोख, नियम की अनदेखी पर चल सकता है बुलडोजर

Sun, 19 Mar 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधायक अब्बास अंसारी और निखत बानो के मामले में मददगार सपा नेता के मकान को गिराया जा सकता है। उसके घर के बाहर नापजोख की गई है। मकान बनाने में नियम की अनदेखी पर बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन
इसी घर में किराये में रहते थे विधायक और निखत बानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत बानो और उसके चालक की जेल में विधायक अब्बास अंसारी से मिलाने में मदद के आरोप में पकड़े गए सपा नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने उसके आवास की नाप की।

विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि नियम विरुद्ध घर बना मिला तो इस पर बुलडोजर चल सकता है। हालांकि इस संबंध में अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं। 10 फरवरी को जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने पर उसकी पत्नी निखत बानो और उसके चालक नियाज को पकड़ा गया था।
जांच के बाद सपा के निवर्तमान महासचिव फराज खान को निखत और नियाज का सहयोग करने के आरोप में पकड़ा गया था। आरोप है कि रुपयों के लेनदेन, किराये पर मकान दिलाने, महंगे गिफ्ट जेल अधिकारियों को पहुंचाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में इसका हाथ रहा है।

विज्ञापन

जेई और अन्य कर्मचारियों ने कुछ नहीं बताया
एसआईटी ने उसे 20 फरवरी को गिरफ्तार कर लखनऊ की जेल में भेजा है। इसी मामले में आशंका है कि उसके भवन पर भी बुलडोजर चल सकता है। शनिवार को उसके आवास के पास नापजोख करने पहुंचे विकास प्राधिकरण के जेई और अन्य कर्मचारियों ने मीडिया को कुछ नहीं बताया।

नेता के पिता बोले- घर का नक्शा मांगा है
लगभग आधा घंटा नापजोख कर चले गए। सपा नेता के पिता मुन्ने खां ने बताया कि उनसे घर का नक्शा मांगा गया है, जो प्राधिकरण में ही जमा है। उनके बगल में किराये पर खुले होटल के लिए बताया कि इसका पर्यावरण के कागज न होने पर इसे बनवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण प्रभारी बोलीं- उन्हें जानकारी नहीं है
उधर, प्राधिकरण की प्रभारी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जेई तो किसी भी घर की नापजोख या जानकारी लेने जा सकते हैं। सदर एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि नापजोख का कोई अन्य कारण भी हो सकता है। तहसीलदार राकेश पाठक ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें