फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी को पीटा... फिर उसी के दुपट्टे से लगा लिया फंदा, गंभीर हालत में भर्ती, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 Mar 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

अजगैन कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को पीटने के बाद उसी के घर में किशोर फंदे से लटक गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के घर आए किशोर का आपस में विवाद हो गया। किशोर ने पहले किशोरी से मारपीट की इसके बाद उसी के दुपट्टे से फंदे पर लटक गया। किशोरी ने जैसे तैसे उसे नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

किशोर को कानुपर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।एतबारपुर गांव के एक मजरा निवासी 17 वर्षीय किशोर गुरुवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के घर आया था। इस दौरान किशोरी के परिजन खेत गए थे और वह घर में अकेली थी।
इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और किशोर ने किशोरी को पीट दिया। इसके बाद वह उसी के दुपट्टे से कमरे में जाकर फंदे से लटक गया। किशोर को लटका देखकर उसने पड़ोस में ही रहने वाले उसके परिजनों के साथ अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने उसे तोड़कर किशोर को नीचे उतारा। परिजन पहले उसे नवाबगंज के एक निजी अस्पताल लेकर पंहुचे। वहां भर्ती न किए जाने के बाद आशाखेड़ा स्थित श्रीराममूर्ति हॉस्पिटल ले गए। वहां से भी उन्हें वापस भेज दिया गया।

इसके बाद में कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं क्षेत्र में किशोर और किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है।  कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर नही मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

किशोर के परिजनों ने किशोरी के परिवार पर लगाए आरोप
किशोर और किशोरी दोनों एक ही बिरादरी के हैं। किशोर के परिजनों का कहना था कि किशोरी और उसके परिजन ही उसके बेटे को बुलाते थे। इससे बचने के लिए पांच बार बेटे को महाराष्ट्र और पुणे भेजा। लेकिन वह फिर आ जाता था। शिवरात्रि के एक दिन पहले ही वह पुणे से आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें