कानपुर के विकास की दिशा में तेजी आएगी
इस पहल से महानगर के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद अवस्थी का कहना है कि इसकी वजह से कानपुर के विकास की दिशा में तेजी आएगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए दोपहर जाने वाली फ्लाइट का समय बदलकर सुबह करने का भी केंद्रीय मंत्रालय से आश्वासन दिया गया है। पिछले दिनों इस संबंध में सांसद अवस्थी ने नागर विमानन मंत्रालय के सचिव से भी मुलाकात कर सुबह की फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा की थी।