फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी राख, आगजनी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चौधरियापुर गांव में तीन घरों में आग लग गई। इससे लाखों की गृहस्थी राख हो गई। घटना उस समय की है जब घर के सदस्य गांव में जगराता में शामिल होने गए थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित लोगों ने रंजिश के चलते आगजनी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चौधरियापुर में ग्राम समाज की ओर से बुधवार रात जगराते का आयोजन हो रहा था। पुलिस लाइन रोड निवासी लाखन, संजू और भगत कुमार परिवार के लोगों के साथ गए थे। यह तीनों घर के दरवाजे पर पान मसाला की दुकान भी किए हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे लाखन के मकान में आग लग गई। लपटों ने संजू और भगत के मकानों को भी चपेट में ले लिया। इनकी दुकान और गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रंजिश के चलते आगजनी का आरोप लगाया है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें