फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, देर रात लौट रहा था खेत से, पेट में लगी तीन गोलियां...झांसी रेफर

Thu, 16 May 2024 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: सिरसाकलार थाना क्षेत्र में देर रात खेत से लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में खेत से घर लौट रहे युवक को अज्ञात लोगों ने तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन दौड़े लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी किसान पुष्पेंद्र उर्फ सोनू (35)  बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने खेत से लौट रहा था।

विज्ञापन

तभी गांव के बाहर ही पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पेट में तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में खलबली मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें