फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: IPL का सट्टा खिलाते हुए एक युवक गिरफ्तार, मोबाइल गिरवी रखकर लगवाता था बाजी, 13 मोबाइल बरामद

Fri, 28 Apr 2023 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

IPL Betting: चमनगंज में पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खिलवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से 13 मोबाइल फोन और 1.80 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी अंशु गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चमनगंज में आईपीएल के मैचों पर घर से ही ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे युवक को बुधवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सट्टा लगवाने में इस्तेमाल किए जा रहे 13 मोबाइल फोन और 1.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चमनगंज पुलिस ने भन्नानापुरवा स्थित दाल मिल एकता कंपाउंड के फ्लैट नंबर 402 में बुधवार रात छापा मारा। यहां अंशु गुप्ता को सट्टा खिलवाते रंगे हाथ पकड़ा। मैच की हर बॉल, प्रत्येक ओवर, विकेट, स्कोरकार्ड, चौकों और छक्कों के साथ हार, जीत की बाजी ऑनलाइन लगवा रहा था।
मोबाइल गिरवी रखकर लगवाता था बाजी
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे अंशु गुप्ता के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें नौ फोन स्मार्ट फोन हैं। चार मोबाइल फोन (दो कीपैड और दो स्मार्ट फोन) वह खुद सट्टा खिलवाने में इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन

पुलिस को मिले हैं ऑडियो चैट
शेष नौ मोबाइल फोन उसने सट्टा हारने वालों से गिरवी रखवा लिए थे। पुलिस को अंशु के दो स्मार्ट फोन में से साक्ष्य के रूप में मैच पर सट्टा लगवाते कुछ ऑडियो चैट मिले हैं। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह नकद न मिल पाने पर मोबाइल गिरवी रख लेता था।
विज्ञापन

अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
उन मोबाइल फोन को बेचकर रकम की वसूली करता था। इसके लिए एक अन्य छोटे नाम के साथी को लगा रखा था। छोटे का काम रिकवरी का था। पुलिस के छापे की सूचना मिलने पर वह फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कोर्ट से इजाजत लेने के बाद मोबाइल फोन की गहना से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें