फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छत पर सो रहे युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

Sun, 30 Jun 2024 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के चिराना में शनिवार रात को छत पर सो रहे युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हैलट में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव घर ले आए।
विज्ञापन

चिराना निवासी रामू शुक्ला का बेटा आलोक शुक्ला (20) शनिवार रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। देर रात को सोने के दौरान उसके पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसपर दर्द से वह चीखने लगा। शोर सुन पहुंचे परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव घर ले आए। थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें