फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाबालिग भतीजी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपनी रिश्ते की भतीजी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। मामा के घर से लौटी मां को नाबालिग ने बताया तो मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह 16 नवंबर को अपने बीमार भाई को देखने मायके गई थी। इस दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर ही थी। 20 नवंबर को जब वह लौटी तो उनकी बेटी लिपटकर रोने लगी। रोते हुए उसने बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली ताई ने एक टिफिन अपने पति को देने के लिए कहा। जब बेटी खेत पर ताऊ अनूप सिंह को टिफिन देने गई तो उसने वहां बेटी को पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमका रहा था कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसके घरवालों को जान से मार देगा। डर के कारण बच्ची दो दिन तक चुप रही। सीओ आयुषी सिंह बताया तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें