फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गला दबाने के बाद सिर कूचकर वृद्धा की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम मोहकम नगर में वृद्धा राममूर्ति देवी की हत्या पहले गला दबाकर की गई। बाद में सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस की तीन टीमें वृद्धा हत्याकांड के खुलासे में लगी हुई हैं लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि तीन टीमें बनाकर मामले की छानबीन की जा रही है। पहली टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी कमल भाटी कर रहे हैं। दूसरी टीम में एसआई आशीष कुमार और शुभम वर्मा के जिम्मे है, जबकि तीसरी टीम में एसआई ललित चतुर्वेदी की निगरानी में काम कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच जांच को तेज करते हुए पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें