गुजरात के द्वारिका जिले के ओखा से वाराणसी जा रही एक ट्रेन जब इटावा में रुकी ताे काेच में एक महिला मृत पाई गई। चलती ट्रेन में महिला की माैत हाेने से पूरी गाड़ी में हड़कंप मच गया। अाननफानन में सूचना पर पहुंची आरपीएफ के सिपहीयाें ने शव का ट्रेन से उतारा।
गुजरात के द्वारिका जिले के ओखा से वाराणसी जा रही डाउन ओखा एक्सप्रेस 22969 शुक्रवार शाम करीब सात बजे इटावा स्टेशन पहुंची। ट्रेन स्टेशन पर रूकी ताे सामान बेचने वाले ट्रेन में चढ़ गए। तभी एक सामाने बेचने वाले ने बताया कि ट्रेन के महिला काेच में काेई बेहाेश पड़ा है।
महिला कोच में सफर कर रही 50 वर्र्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतारा गया। रेलवे चिकित्सक डॉ. वीपी पाठक ने परीक्षण करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाहियाें ने महिला के शव को ट्रेेन से नीचे उतार। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। मृतका के पास से मिले थैले से कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित एक न्यूरो सेंटर का पर्चा मिला। जिस पर लिखे नाम से पता चला कि मृतका का नाम सीमा शर्मा था और वह उम्र 50 वर्ष थी।
महिला कोच में सफर कर रहीं दो महिलाओं ने बताया कि टूंडला स्टेशन से कोई इन्हें ट्रेन में बैठाकर चला गया था। यह सफर के दौरान अकेली थीं। आरपीएफ स्टाफ महिला के परिजनों के बारे में पता लगा रहा है। इसके अलावा और कोई जानकारी आरपीएफ को नहीं मिल सकी है।