फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पैदल जा रही मां-बेटी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। लोहिया कला गांव के समीप इटावा-बरेली हाईवे पर पैदल जा रही मां-बेटी को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी में उपचार के बाद गंभीर हालत में मां को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को थाना बसरेहर व हाल निवासी लोहिया कला निवासी निशा पत्नी उदयवीर सिंह व उसकी पुत्री खुशी किल्ली रोड चौबिया स्थित टायर पंचर की दुकान पर गई थीं। शाम करीब छह बजे वह पैदल अपने घर लौट रही थी। उस समय बसरेहर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके टक्कर मार दी और वह वह गड्ढे में उतर गया। इसमें मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
चौबिया थाना प्रभारी विपिन मलिक ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां से निशा की हालत गंभीर होने के कारण उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर ट्राली को चौबिया पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, पुलिस ट्रैक्टर चालक को ढूंढने में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें