फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: घर में प्रसव कराते दाई को डॉक्टरों की टीम ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया...पूछताछ जारी

Sat, 23 Dec 2023 06:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: ब्रह्मनगर निवासी पूनम की गुरुवार को यूनीसेफ बीएमसी प्रिया शर्मा ने जिला महिला अस्पताल में खून जांच कराई थी। इस दौरान हेपेटाइटिस सी संक्रमित थी। इस पर उसे अस्पताल में ही प्रसव कराने के लिए कहा था, लेकिन पूनम दाई के संपर्क में आ गई थी।
विज्ञापन
अकबरपुर थाने में थाना प्रभारी को जानकारी देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में अकबरपुर पुराने पोस्ट ऑफिस के पास रिटायर दाई अपने घर में एक महिला का प्रसव करवा रही थी। सूचना पर पहुंचे अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान और डॉ. शिवम तिवारी ने पकड़ लिया। मौके पर पुलिस बुलवाकर दाई को थाने भिजवा दिया।

विज्ञापन

अकबरपुर के ब्रह्मनगर निवासी पूनम नाम की महिला का प्रसव का समय पूरा हो गया था। इस पर शनिवार सुबह 11 बजे परिवार के लोग उसे प्रसव के लिए अकबरपुर पुराने पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली अकबरपुर सीएचसी से रिटायर दाई राजेश्वरी घर ले गए।
इसी बीच क्षेत्र में भ्रमण कर रही एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने दाई द्वारा प्रसव कराए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खांन को फोन पर सूचना दी। इस पर डॉ. आईएच खान और डॉ. शिवम तिवारी राजेश्वरी के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना सीएमओ और अकबरपुर पुलिस को दी।

विज्ञापन

रिटायर दाई को हिरासत में लिया है
मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश्वरी को हिरासत में लिया और थाने ले आई। इसके बाद थाने पहुंचकर दोनों डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से शिकायत थाना प्रभारी सतीश सिंह को दी। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि रिटायर दाई को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी संक्रमित थी पूनम
ब्रह्मनगर निवासी पूनम की गुरुवार को यूनीसेफ बीएमसी प्रिया शर्मा ने जिला महिला अस्पताल में खून जांच कराई थी। इस दौरान हेपेटाइटिस सी संक्रमित थी। इस पर उसे अस्पताल में ही प्रसव कराने के लिए कहा था, लेकिन पूनम दाई के संपर्क में आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें