फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खांसी-जुकाम वालों की होगी जांच, प्रदेश शासन ने गाइडलाइन जारी की, विशेषज्ञ बोले- बरतें एहतियात

Sat, 23 Dec 2023 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएमओ ने बताया कि मधुमेह, बीपी, गुर्दा, लीवर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग अपने डॉक्टर से मिलकर दवाएं दुरुस्त कराएं। सर्दी, जुकाम, बुखार और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में एक कोरोना पॉजिटिस केस के बाद शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के साथ ही निजी अस्पतालों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हैलट अस्पताल में कोरोना को लेकर 100, उर्सला में 25, कांशीराम में 20 और केपीएम में 10 बेड तैयार हैं।

विज्ञापन

शासन ने निर्देश जारी किए गए हैं कि खांसी-जुकाम और सांस फूलने वालों की आरटीपीसीआर जांच होगी। पॉजिटिव रोगियों के सैंपल लखनऊ केजीएमयू में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। निजी प्रयोगशालाओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि पॉजिटिव रोगियों को कोविड पोर्टल पर अपलोड कर दें। शासन ने जिलों से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है।

बरतें एहतियात
  • बाहर निकलने से पहले मास्क अवश्य लगाएं।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
  • अगर कोई छींके तो मुंह पर रुमाल रखें।
  • कोहरा और धुंध में सुबह टहलने न जाएं, घर में व्यायाम करें।
विज्ञापन

मधुमेह, बीपी, गुर्दा, लीवर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग अपने डॉक्टर से मिलकर दवाएं दुरुस्त कराएं। सर्दी, जुकाम, बुखार और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी। पॉजिटिव रिपोर्ट निकलने पर रोगियों के सैंपल केजीएमयू भेजेंगे। अगर किसी क्षेत्र में ज्यादा केस मिलेंगे, तो चिह्नित कर उस क्षेत्र के लोगों की जांच की जाएगी। निजी अस्पतालों को भी निर्देश दे रहे हैं।  -डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें