Kanpur Dehat News: हिसार में भोगनीपुर निवासी जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सैनिक छावनी हिसार में रह रहे भोगनीपुर, कानपुर देहात के जवान सतवंत सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को शव घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता नंदलाल ने बताया कि बेटे का चार माह पहले बबीना झांसी से उसका स्थानांतरण हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, नवंबर में सरिता के साथ शादी हुई थी। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचा, तो बड़े भाई देवानंद, मां लज्जावती, पत्नी सरिता बिलखते रहे। दोपहर में पार्थिव शरीर का यमुना घाट किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।