Kanpur News: पीड़िता का आरोप है कि सुसराली आए दिन मारते पीटते थे। 3.50 लाख रुपये मंगाकर व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। पति ने प्रताड़ना देते हुए न्यूड फोटो खींची और करंट लगाकर वीडियो बनाया।
कानपुर में बाबूपुरवा निवासी महिला ने पति पर न्यूड तस्वीर खींचने और वायरल करने की धमकी देकर तीन तलाक देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक उसकी शादी 23 मार्च 2020 को जमीर निवासी कर्नलगंज से हुई थी। आरोप है, कि दहेज की मांग पूरी न होने पर रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
आरोप है, कि आए दिन वह लोग मारते पीटते थे। 3.50 लाख रुपये मंगाकर व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है,कि पति ने प्रताड़ना देते हुए न्यूड फोटो खींची और करंट लगाकर वीडियो बनाया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है, कि इसके बाद वह अपने मायके चली गई। इसके बाद पति आया और और सबक सिखाने की धमकी देकर तीन बार तलाक तलाक तलाक दे दिया।
आरोपों की जाच में जुटी पुलिस
इस मारपीट के कारण वह बीमार हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पति, जेठ, ननद, भतीजा के खिलाफ मुस्लिम अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।