फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक माह पहले हुई थी शादी, चार माह के गर्भ से होने पर ससुराल वालों ने छोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 22 Jun 2022 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहित महिला के एक माह के विवाह के बाद चार माह के गर्भ से होने की हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर ससुरालीजन उसे मायके में छोड़ गए। इसके बाद महिला ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में शादी के एक माह बाद विवाहिता के चार माह के गर्भ से होने की जानकारी पर ससुरालियों में हड़कंप मच गया। वहीं, नवविवाहिता ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए उसके घर पहुंच जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


मामला राठ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक गांव निवासी महिला ने बताया पड़ोसी गांव के युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। 

इस सब से बेखबर पिता ने उनकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। मई माह में उनका विवाह हुआ था। शादी के एक माह बाद ही उनके गर्भवती होने की जानकारी पर ससुराली उन्हें मायके छोड़ आए। प्रेमी से शादी का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है प्रेमी गर्भपात कराने की बात कह रहा है, जिससे नाराज महिला ने मंगलवार देर शाम प्रेमी के घर पहुंच जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस आरोपी के पिता को कोतवाली ले गई। वहीं, कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया महिला गर्भवती होने के कारण मायके आ गई थी। आरोप से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें