फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छत से गिरकर नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत

Tue, 29 Jul 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर में सोमवार सुबह घर की छत से नौवीं कक्षा की छात्रा गिर गई। लहूलुहान हालत में परिजन उसे सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहबलपुर निवासी ऋषि यादव ने बताया कि बहन आरती यादव (16) मंगलपुर स्थित निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। सावन के तीसरे सोमवार को बहन आरती व्रत थी। दोपहर 11 बजे घर की छत पर पूजा करने के बाद नीचे उतरने के दौरान फिसलकर आंगन में गिर गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर गुरफान ने उसे मृत बताया। पिता रमेश चंद्र नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिजन ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही सेंगुर नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया। अनहोनी से मां सुखरानी, भाई ऋषभ व बहन राखी बिलखती रही। सीएचसी हवासपुर में तैनात डॉक्टर गुरफान ने बताया कि मृतक किशोरी की अस्पताल लाने के पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजन ने छत से फिसलकर गिरने के कारण मौत होने की बात बताई है। थानाध्यक्ष मंगलपुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें