फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा पलटने से श्रमिक की दबकर मौत

Tue, 29 Jul 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्बा के विषधन मार्ग पर एक टिंबर हाउस के पास सोमवार दोपहर बल्लियों से लदा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसके नीचे दबकर रिक्शे पर सवार श्रमिक की मौत हो गई। जबकि घटना के बाद चालक रिक्शा लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के जोत निवासी ताऊ जगदीश कुमार ने बताया कि भतीजा हरिओम शुक्ला (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार दोपहर 11 बजे घर से ई-रिक्शा पर बल्लियां लादकर रसूलाबाद काम पर जा रहा था। रास्ते में विषधन मार्ग पर स्थित एक टिंबर हाउस के पास ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा व बल्लियों के नीचे दबकर भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बल्लियां हटाकर उसे सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान भतीजे ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। अनहोनी से पिता जय नारायण, मां रामवती, पत्नी ज्योति, पुत्र कुनाल, पुत्री प्रियंका, पल्लवी रो-रोकर बेहाल है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया घायल अवस्था में युवक को लाया गया था। मौजूद लोगों के द्वारा ई-रिक्शा पलटने से घायल होने की जानकारी दी गई थी। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के चलते युवक की मौत हो गई। रसूलाबाद थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया सूचना पर उप निरीक्षक अजय यादव को भेजा गया था। पुलिस ने हादसे का कारणों की जांच की है। परिजन द्वारा तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें