राजकीय डिग्री कालेज से परीक्षा देकर निकलते एलएलबी परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विश्वविद्यालय की बीएड, बीपीएड व एलएलबी की प्रथम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से चार केंद्रों पर शुरू हो गई हैं। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष के अंदर जाने की अनुमति दी गई।
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में सात महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पहले दिन बीएड प्रथम सेमेस्टर में सुबह की पाली में 706 परीक्षार्थियों में 699 उपस्थित रहे। सात परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ी। बीपीएड प्रथम सेमेस्टर में कुल बीस परीक्षार्थियों में 15 उपस्थित रहे।
पांच ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर में आठ कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में यहां पांच कॉलेजों के कुल 400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इसमें से 398 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एमएड प्रथम सेमेस्टर में एक कॉलेज के 14 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इसमें से 13 उपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं शाम की पाली में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में अजीज कॉलेज ऑफ लॉ के 87 परीक्षार्थियों में 78 उपस्थित रहे। सरला द्विवेदी लॉ कॉलेज के 128 परीक्षार्थियों में 119 उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सख्ती के बीच परीक्षाएं कराई गईं। प्रवेश द्वार पर ही तलाशी कराई गई।