फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु-सतगुरु कहकर बिलख पड़े अनुयायी

Sat, 14 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
गोविंद नगर स्थित संत निरंकारी भवन में बाबा के निधन की खबर पर रोती-बिलखती महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के निधन से शहर में उनके हजारों अनुयायी शोक में डूब गए। निधन की सूचना आते ही दोपहर बाद से ही लोग एल ब्लॉक गोविंद नगर स्थित मुख्य निरंकारी भवन पहुंचे और सतगुरु-सतगुरु कहकर एक-दूसरे से लिपट कर फफक पड़े। महिला हो या पुरुष, युवा हो या बुजुर्ग, सब बाबा की याद में रो रहे थे। शाम को बाबा के उपदेश तू ही निरंकार मैं तेरी शरणा, मैनू बक्श दो... सुनाया तो हाल में मौजूद अनुयायी बाबा की याद में लीन हो गए। शाम को विशेष प्रार्थना सभा की गई। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज सुशील पुरी ने बताया कि बाबा हरदेव करीब 19 बार कानपुर आए। अंतिम बार वे 2014 में रेलवे ग्राउंड निराला नगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में आए थे जिसमें लाखों भक्तों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब तीन बजे संत मंडल दिल्ली की तरफ से बाबा जी की मौत की पुष्टि के बाद अनुयायियों का निरंकारी भवन में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही समय में सैकड़ों अनुयायी वहां पहुंच गए। सभी की आंखें भरी थीं।  जोनल कोर्डिनेटर (जोन-60) सुशील पुरी और पूर्व कोर्डिनटर आया सिंह की पत्नी अमृत कौर सत्संग हॉल में पहुंचीं तो अनुयायियों की आंखों में आंसू देख दोनों खुद को भी नहीं रोक सके। लोग उनसे लिपट कर रो पड़े। हॉल में एक ओर महिलाएं और दूसरी तरफ पुरुष बाबा की चर्चा कर सुबकते रहे। जो लोग हॉल में भीतर जी भरकर नहीं रो सके, वे परिसर में छज्जे के किनारे-किनारे बैठ और खड़े होकर रोए।  एक महिला अनुयायी ने बाबा के उपदेशों को सुनाया तो लोग आंख बंद कर बाबा की याद में लीन हो गए। अमृत कौर ने अनुयायियों को सांत्वना देकर चुप कराया। शाम को भवन में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें हजारों अनुयायी शामिल हुए और बाबा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
निरंकारी मिशन के सामाजिक कार्यक्रम
d 2 अक्तूबर 2015 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक दिन का सफाई अभियान
शुरू हुआ। इसमें 800 वालंटियर लगते हैं।  यह अभियान हर माह के दूसरे शनिवार को
चलता है।
d 24 अप्रैल को बाबा जी के पिता की पुण्यतिथि पर मानव एकता दिवस के रूप में सभी जगह रक्तदान शिविर आयोजित होता है।
d 23 फरवरी बाबाजी के जन्मदिन पर हैलट में सफाई अभियान और पौधरोपण होता है।
सेंट्रल पर सफाई अभियानका कार्यक्रम स्थगित
बाबाजी के निधन के चलते शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होने वाला निरंकारी मिशन का सफाई अभियान नहीं होगा। मिशन के जोनल हेड सुशील पुरी ने बताया कि सफाई अभियान नहीं होगा। अगले महीने के दूसरे शनिवार को अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें