फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी जज बन शिक्षिका को दिया शादी का झांसा, 9.27 लाख व कार हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिद्धार्थनगर में खुद को सिविल जज बताकर शातिर ठग ने महराजगंज की सहायक शिक्षिका को शादी का झांसा देकर उनसे 9.27 लाख रुपये और मारुति अर्टिगा कार हड़प ली। वैवाहिक विज्ञापन के माध्यम से ठग ने महिला से संपर्क किया फिर बातों में फंसाकर घटना को अंजाम दिया। शादी की तिथि नजदीक आने पर मोबाइल बंद कर लापता हो गया। फजलगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर के थाना जहानाबाद के हनुमानगंज बजरिया कोड़ा निवासी विजय लक्ष्मी गुप्ता ने पुलिस को बताया उनकी तैनाती महराजगंज में सहायक शिक्षिका के पद पर है। सितंबर 2018 में खुद को सिविल जज बताने वाले सिद्धार्थनगर निवासी राहुल गुप्ता ने संपर्क किया और शादी का प्रस्ताव रखा। भरोसा जताने के लिए उसने अपनी जज की आईडी भी प्रस्तुत की।
29 अक्टूबर 2018 को राहुल ने उन्हें कानपुर के एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया। यहां राहुल व उसकी बहन से लक्ष्मी की मुलाकात हुई। राहुल ने अपना ट्रांसफर लखनऊ करवाने की बात कही। नवंबर 2018 को फिर से मुलाकात कर फजलगंज स्थित बस स्टैंड पर शादी के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद शादी से पहले विजय लक्ष्मी का भी ट्रांसफर लखनऊ में ही करवाकर साथ में रहने का झांसा देकर तीन लाख रुपये और ले लिए। आरोप है कि राहुल ने शादी के पहले ही उन्हें अपनी पत्नी कहना शुरू कर दिया था। इसके बाद उनके मतदाता पहचान पत्र में हेराफेरी करके उनका कानपुर का पता दिखाकर उनके ही नाम से फजलगंज स्थित एक शोरूम से अर्टिगा कार भी फाइनेंस करवाई। इसके लिए 1.27 लाख रुपये भी उन्हीं से लेकर डाउन पेमेंट करवाया।
इस दौरान शादी की तिथि 10 जून 2019 निर्धारित की गई। विजय लक्ष्मी के अनुसार शादी की तारीख नजदीक आते ही राहुल ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और गायब हो गया। खोजबीन करने पर 23 सितंबर 2025 को पता चला कि राहुल का असली नाम विष्णु शंकर गुप्ता है और वह कोई सिविल जज नहीं है। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर राहुल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें