फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खूब हुई कवायद...आठ लाख वोटरों ने नहीं किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकतंत्र में एक-एक वोट का अपना अलग ही महत्व होता है। हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग से लेकर सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य संस्थाओं ने खूब जतन किए। नुक्कड़ नाटक, शपथ, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही हाथों में मेंहदी तक रचाई। लेकिन जब सोमवार को मतदान की बारी आई तो इन कवायदों के बाद भी आठ लाख मतदाता पोलिंग सेंटर तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इटावा लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभाएं आती हैं। इनमें कुल मतदाता 18,27,781 लाख हैं। इनमें से 10,27,040 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं 8,00,751 मतदाताओं ने वोट नहीं डाला। जबकि 10,27,030 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पूरी लोकसभा में सबसे खराब स्थिति इटावा सदर और औरैया सदर विधानसभा की रहीं। जहां पर भाजपा का कब्जा है। सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दिबियापुर विधानसभा का रहा है। बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार पांचों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत में कमी आई है।

-
विधानसभा वार मतदान का रिपोर्ट कार्ड
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता मतदान किया मतदान प्रतिशत 2019 का मतदान प्रतिशत
भरथना 4,13,605 2,34,969 56.81 58.49
इटावा 4,17,099 2,31,072 55.4 58.14
दिबियापुर 3,26,118 1,88,235 57.72 59.37
औरैया 3,33,784 1,84,048 55.14 56.33
सिकंदरा 3,37,175 1,88,716 55.97 58.50

-
मतदान घटने के ये भी रहे प्रमुख कारण
-मतदाताओं के घर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची।
-मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम गायब।
-मतदाता सूची में नाम व वल्दियत में गड़बड़ी।
-मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी।


स्वीप कार्यक्रम में जागरूकता के बजाए फोटोग्राफी पर रहा जोर
जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, लेकिन ये आयोजन सिर्फ फोटोग्राफी तक ही सीमित होकर रह गए। कई जगहों पर तो जागरूकता टीम ने बच्चों को खड़ा करके फोटो खिंचवाकर संबंधित ग्रुप पर डाल दी और खानापूर्ति करके निकल गए।
विज्ञापन



कुछ इस प्रकार रहा आंकड़ा
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इटावा लोकसभा क्षेत्र में 55.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में 58.17 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, इस बार 2024 के लोकसभा के चुनाव में 56.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें