2015 में तत्कालीन यूपीसीए अध्यक्ष ने दीर्घाओं को डबल करने को कहा था
वर्ष 2013 में डायरेक्ट्रेट पवेलियन, वीआईपी पवेलियन और विजिटर गैलरी बनाने के बाद दर्शक क्षमता 32 हजार के करीब बची। इसके बाद वर्ष 2015 में भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए वनडे मैच से पूर्व निरीक्षण करने आए तत्कालीन यूपीसीए अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया ने डायरेक्ट्रेट पवेलियन से पूरे ग्रीनपार्क स्टेडियम की दीर्घाओं को डबल करने की बात यूपीसीए और खेल विभाग के अफसरों से कही थी पर मैच के बाद कुछ नहीं हुआ।
खेल राज्यमंत्री ने भी की थी कवायद
2016 व 2017 में आईपीएल मैचों के दौरान जब तत्कालीन खेल राज्यमंत्री चेतन चौहान ग्रीनपार्क दौरे पर आए थे, तो दर्शक क्षमता को बढ़ाने का मुद्दा जोरों से उठा था। चेतन ने भी यूपीसीए के तत्कालीन सचिव युद्धवीर सिंह समेत अन्य सदस्यों से क्षमता बढ़ाने के लिए बोला था। खेल विभाग से कहा था कि दर्शक क्षमता बढ़ाने में हर प्रकार की मदद यूपीसीए की करें। आईपीएल के बाद यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया।
प्रमुख सचिव खेल के निर्देश के अनुसार जल्द ही दर्शक दीर्घाओं को बढ़ाने पर प्रस्ताव बनाकर दिया जाएगा। फिलहाल टूटी हुई दीर्घाओं को सही करवाकर टेस्ट मैच को बेहतर ढंग से करवाने का लक्ष्य है। -अरविंद श्रीवास्तव, सचिव यूपीसीए
दर्शक क्षमता बढ़ाने में यूपीसीए का खेल विभाग पूरी तरह से सहयोग करता रहा है और आगे भी करेगा। बाकी एमओयू में जो तय है, उसी प्रकार से सारे काम किए जाएंगे। -आरएन सिंह, डिप्टी डायरेक्टर ग्रीनपार्क