जसवंतनगर। सिंघाउली में शनिवार शाम घरेलू कलह से परेशान होकर राधा (23) ने जहर पी लिया। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
राधा ने घरेलू विवादों से तंग आकर जहर पिया तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर युवती ने पूरी बात बताई। परिजन तुरंत उसे बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार की सुबह उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना संबंधित थाना जसवंतनगर को दे दी गई है।