पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
आरोपी कमरे में से बाहर नहीं निकला और न ही युवती को निकलने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे है मामला
साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है। वहीं, गांव में लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ पकड़े जाने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराए जाने की चर्चा कर रहे है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।