Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड रोडवेज बस चालक की बेटी ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो गई थी। आत्महत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। शहर के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया मंगलवार रात उनकी चचेरी बहन (28) ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह परिजनों की नजर पड़ी तब तक उनकी मौत हो गई थी। बताया मृतक युवती के पिता बद्री अहिरवार रिटायर्ड रोडवेज बस चालक हैं। युवती की मौत पर मां मिथिला, भाई राकेश, मुकेश व राजेश का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।