फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एक्सप्रेस रोड पर रविवार रात रैन बसेरा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ड्रम व्यापारी श्याम नारायण पांडेय (45) की उपचार के दौरान मंगलवार देर रात हैलट में मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रात नौ बजे वह घंटाघर से दुकान बंद करके ई-रिक्शे से घर आ रहे थे। तभी थाने से पहले पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए भाग निकला था। हादसे में रिक्शा पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया था। परिजनों का आरोप है, कि पुलिस ने उस चालक को वाहन समेत पकड़ा था लेकिन सांठगांठ करके उसे छोड़ दिया गया। हादसे में मौत के बाद दोनों बेटियां पिता के शव से लिपटकर बिलखने लगीं। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें