कानपुर। डाक विभाग बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। विजेताओं को दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। विभाग के अनुसार प्रतियोगिता में कक्षा छह से नौ तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर में 6000 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति (एक वर्ग के लिए) दी जाएगी। आवेदन के फार्म प्रधान डाकघर के टिकट संग्रह केंद्र (फिलेटली ब्यूरो) से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर भी जानकारी ले सकते हैं। (संवाद)