फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, 13 लाख वसूले

Wed, 07 Sep 2022 08:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक और उसके परिजनों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर में छात्रा को हास्टल बुलाकर युवक ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 13 लाख रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता ने युवक और उसके परिजनों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर देेहात निवासी युवती ने बताया कि चार साल पहले मुंगीसापुर के नंदपुर गांव के शिवम कुशवाहा उर्फ मोंटी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह टीईटी की तैयारी के लिए कल्याणपुर आई थी। जहां दलहन अनुसंधान के पास किराये के हास्टल में रह रहे शिवम ने उसे वहां बुलाया और चाय पिलाई। आरोप है कि चाय पीने के बाद वह बेसुध हो गई थी जिसके बाद शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया था। फिर 13 लाख रुपये वसूल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें