फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन वितरण में धांधली पर सत्यापन के निर्देश

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले की विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था और किसान पेंशन की सूची सत्यापित कराई जाएगी। जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल ने बताया कि पेंशन सूची में अपात्रों को शामिल करने की शिकायतें मिली हैं। इसलिए 17 मई तक सत्यापन कराकर रिपोर्ट सौंपी जाए। ग्रामीण क्षेत्र की पेंशन सूची संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और शहरी क्षेत्र की पेंशन सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यापित कराएंगे। दूसरी ओर मनरेगा से विकास के लिए बजट न मांगने वाले नलकूप विभाग के इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई गई है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने, नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारी जाए। बीएसए, एबीएसए छापेमारी करें। जो शिक्षक नदारद मिलें, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाए। मनरेगा के विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा है कि मिट्टी के कार्य तेजी से कराएं। बिजली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा में कहा कि शाम की बिजली कटौती बंद की जाए। यदि किसी तरह की दिक्कत आए तो पावर कारपोरेशन से बातचीत करके मामला सुलझाया जाए। जिलाधिकारी ने पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने का भरोसा दिलाया है। जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों से कहा है कि खराब नलकूप, हैंडपंप दुरुस्त कराएं। पंपिंग स्टेशन की मरम्मत हो, ताकि पेयजल आपूर्ति ठीक रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मदन पाल आर्य, एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ केएस अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें